Hanuman Jayanti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार त्योहार और पर्व पर कोई न कोई ग्रहों का संयोग जरूर बनता है। आपको बता दें कि इस साल हनुमान जंयती का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस पर्व पर पंचग्रही योग का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग 57 साल बाद मीन राशि में बनेगा। क्योंकि मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि,राहु और सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में मीन राशि में पंचग्रही संयोग से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि के साथ करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए पंचग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं मन में अलग उत्साह रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर वालों के साथ समय बिता सकेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

पंचग्रही योग बनने से मिथुन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए समय उत्तम साबित हो सकेगा। करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए पंचग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं विदेश यात्रा का योग है। साथ ही प्रतियोगिता में भाग ले रहे लोगों को कामयाबी मिल सकती है। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। इससे आपके हाथ बड़ी सफलता मिल सकती है। इस समय में आपकी आर्थिक परेशानियां सुलझती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025