Hanuman Jayanti 2025 Mantra: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। ये दिन चैत्र पूर्णिमा का होता है और हिंदू धर्म में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर हम अपनी राशि के अनुसार सही मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें, तो इससे हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही, वह अपने भक्तों को धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं राशि के अनुसार इस दिन आपको कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए।
मेष राशि
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मेष राशि वाले जातकों को इस दिन ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक इस दिन ‘ॐ अंजनीसुताय नमः’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक इस दिन ‘ॐ धर्मानुजाय नमः’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे हर कार्य में सफलता मिलती है और धन की कमी नहीं रहती।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को इस दिन ‘ॐ बजरंगाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र से मन की चिंता दूर होती है और धन लाभ भी होता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को इस दिन ‘ॐ महाबलाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ये मंत्र आत्मविश्वास बढ़ाता है और मन को शांत करता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को इस दिन ‘ॐ हरये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सेहत में सुधार होता है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
तुला राशि
हनुमान जन्मोत्सव के दिन तुला राशि वाले जातक ‘ॐ मारुतात्मजाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र से पारिवारिक जीवन और करियर दोनों अच्छे चलते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक इस दिन ‘ॐ संकटमोचनाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातक इस दिन ‘ॐ श्रीरामदूताय नमः’ मंत्र का जाप करें। ये मंत्र मन को आध्यात्मिक शक्ति और शांति देता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को इस दिन ‘ॐ वीर हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं और धन लाभ होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों को इस दिन ‘ॐ चिरंजीवीनाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को इस दिन ‘ॐ द्रौणाचलधराय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और घर में धन-धान्य बढ़ता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।