Lakshmi Narayan Yog And Budhaditya Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार पर्व और त्योहारों पर शुभ और राजयोग का निर्माण होता रहता है। आपको बता दें कि इस साल हनुमान जयंती 12 अप्रैल को है। वहीं इस दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग तो वहीं शुक्र और बुध की यति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग 100 साल बाद बन रहे हैं। ऐसे में राजयोग का निर्माण से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग और बुधादित्य राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकते हैं। क्योंकि यह दोनों राजयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बन रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इनकम के नए-नए सोर्स बनेंगे। साथ ही आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जिन लोगों का व्यापार एक्पोर्ट और इंपोर्ट का है उनको लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपसी संबंध में सुधार हो सकेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। घर वालों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकेगी। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति के योग हैं। वहीं जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। साथ जो व्यापारी वर्ग है, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।  करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025