Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती इस साल  12 अप्रैल को है। इस बार शनिवार के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल मीन राशि में ग्रहों का महा संयोग बन रहा है, जिससे पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि,राहु और सूर्य विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। इन राशियों की किस्मत का तारा चमकेगा और करियर-कारोबार में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। जानें ये लकी राशियों के बारे में…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। कारोबार में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी हनुमान जयंती पर बन रहा शुभ काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन की बढ़त हो सकती है। इसके साथ ही नया बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। बिजनेस में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आरंभ करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए हनुमान जयंती खास रहने वाली है। इस राशि के जातकों के ऊपर बजरंग बली की विशेष कृपा रहने वाली है। लंबे समय से अटका हुआ काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। गुरु के लग्न भाव में होने से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। रोजगार की तलाश रह रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। संपत्ति भी मिलने के कई योग बन रहे हैं। इसके साथ ही धन संचय कर पाने में सफल होंगे।

कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक