Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat Puja Vidhi: वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। वहीं इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि  हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही बाधाओं और संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही बजंरगबली का नाम लेने से ही दुख, संकत, भूत, पिशाच कोसों दूर भाग जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार हनुमान जयंती किस दिन मनाई जाएगी और इनकी पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि…

बजरंगबली की पूजा का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti Shubh Muhurat)​

वैदिक पंचांग के मुताबिक चैत्र पूर्णिमा के तिथि 23 अप्रैल 2024 को सुबह 3 बजकर 24 बजे से आरंभ होगी और इसका समापन 24 अप्रैल 2024 को सुबह 5 बजकर 17  मिनट पर हो जाएगा। इसलिए उदय तिथि को आधार मानते हुए हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी।

वहीं पूजा का शुूभ मुहूर्त सुबह 3 बजकर 25 से शुरू होकर 5 बजकर 18 हैं। इस बीच में आप बजरंगबली की पूजा कर सकते हैं। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल को रात 08 बजकर 14 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 35 मिनट तक है।

​हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)​

हनुमान जयंती सुबह जल्दी उठ जाएं और साफ सुथरे वस्त्र धारण करें। वहीं इसके बाद हनुमान जी का मन में स्मरण करें। वहीं अगर आप इस दिन व्रत रखना चाहते हैं तो हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें। वहीं इसके बाद पूजा की चौकी पर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। वहीं इसके बाद धूप और अगरबत्ती जलाएं। साथ ही हनुमान जी का फिर षोडशोपचार पूजन करें। वहीं इसके बाद हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाएं। साथ ही अंत में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

हनुमान जयंती का महत्व

शास्त्रों का हनुमान जयंती का विशेष महत्व है और इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को हर तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में अगर मंगल ग्रह अशुभ हैं तो बजरंगबली की पूजा करने से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024