Hans And Malavya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में कई शुभ और राजयोग बनने जा रहे हैं, जिसमें मालव्य राजयोग और हंस महापुरुष राजयोग शामिल है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह के उच्च राशि कर्क में प्रवेश से हंस राजयोग बनेगा। वहीं शुक्र ग्रह के अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश से महापुरुष मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। जो साल 2026 के मध्य में बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशिय़ों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बन सकते हैं। वहीं धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, न्यायाधीश शनि देव होंगे उदय, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और हंस राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से सप्तम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय कोई व्यापारिक समझौता हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप का आप काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको निवेश से फायदा होगा, खासकर जो लोग पहले से प्लानिंग करके चल रहे हैं। वहीं मानसिक तनाव में कमी आएगी। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे। शेयर बाजार में भी लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और हंस राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह मालव्य राजयोग आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं हंस राजयोग छठे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आय में वृद्धि होगी। साथ ही समय- समय आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। साथ ही  नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट, बोनस या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान कारोबार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा। साथ ही कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मालव्य और हंस राजयोग बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि हंस राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव बनेगा तो वहीं मालव्य राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।  आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही इस दौरान अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026