Hans And Malavya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोगों का वर्णन मिलता है। इन राजयोगों के नाम हैं- हंस, मालव्य, शश, रूचक और भद्र राजयोग। यहां हम बात करने जा रहे हैं मालव्य और हंस के बारे में। आपको बता दें कि गुरु ग्रह के उच्च राशि कर्क में प्रवेश से हंस राजयोग बनेगा। वहीं शुक्र ग्रह के अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश से महापुरुष मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इन राजयोगों के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही पद और प्राप्ति की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य और हंस राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप लोगों काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वहीं आप अपनी रचनात्मक क्षमता और नेतृत्व के गुणों से खूब लाभ बटोरेंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मालव्य और हंस राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वहीं आय़ के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो उनको कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी या व्यापार में नए दायित्व मिलेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। वहीं मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए हंस और मालव्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं यह समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने और नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए अनुकूल है। वहीं नए निवेश लाभकारी होंगे। साथ ही किसी भी कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही इस दौरान करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। वहीं व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ होगा।
