Hans, Budhaditya And Malavya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को विलासता, भौतिक सुख, कला, संसारिक सुख, वैभव, धन, संगीत कला का कारक माना जाता है। वहीं गुरु ग्रह को समृद्धि, आध्यात्म, यश और ज्योतिष का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य देव को सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवा, पिता और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि नवंबर में हंस, मालव्य और बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आक्समिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं।आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
मालव्य राजयोग का बनना मकर राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उच्च के विराजमान होंगे तो वहीं सप्तम भाव पर हंस राजयोग भी बनेगा। इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
मालव्य, बुधादित्य और हंस राजयोग बनने से कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर तो वहीं हंस राजयोग छठे भाव पर बनेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं दुश्मनों को हराने के लिए आपकी बुद्धि और योजना काम आएगी। पुराने निवेश या किसी अनजान स्रोत से धन लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों लिए 3 राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि हंस राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव तो वहीं मालव्य राजयोग चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं आपको वाहन या प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपको व्यापार में डील या पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
यह भी पढ़ें…