Career Hast Rekha: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार मनुष्य की हाथ की रेखा से उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। हथेली में बहुत सी रेखाएं होती हैं जिनमें से एक रेखा होती है करियर रेखा। जिससे आप अपने जीवन में कितने सफल होंगे इस बारे में पता लगाया जा सकता है। यह रेखा एक जगह से शुरू न होकर हथेली के विभिन्न स्थानों से शुरू होती है।
– जिन जातकों के हाथ में मस्तिष्क रेखा गहरी हो साथ ही भाग्य और सूर्य रेखा भी हथेली में मौजूद हों तो इन लोगों के शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाएं अधिक रहती हैं। यदि हाथ में गुरू पर्वत उभरा हुआ है तो इसका मतलब आप एक सफल शिक्षक बनेंगे।
– जब हाथ में बुध पर्वत स्पष्ट रूप से उभरा हुआ दिखाई दे रहा है और उस पर तीन चार खड़ी रेखाएं भी हैं तो इसका मतलब करियर बनाने में भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आपके हाथ में मंगल पर्वत में भी उभार दिखाई दे रहा है तो आपके सर्जन बनने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं। सूर्य रेखा के स्पष्ट होने पर आप सफल चिकित्सक बन सकते हैं।
– जिन जातकों की हथेली का शनि पर्वत उभरा हुआ है और उस पर खड़ी रेखाएं विद्यमान हैं तो इसका मतलब आप इंजीनयरिंग के क्षेत्र में सफल होंगे।
– जिन जातकों के हाथ में सूर्य रेखा गहरी और सूर्य पर्वत उभरा हुआ है तो ऐसे जातक प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पदस्थ अधिकारी के रूप में अपना करियर बनाते हैं।
– यदि आपकी हथेली में सूर्य रेखा पर कोई वृत या चतुर्भुज बना हुआ है जिनकी एक शाखा मंगल पर्वत तो दूसरी मस्तिष्क रेखा से मिलती हो तो ऐसे व्यक्तियों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलती है।
– अगर भाग्यरेखा कटी-फटी दिखाई देती है तो इसका मतलब है कि सही नौकरी पाने के लिए आपको कठिनाइयों का सामना कर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की हथेली में कटे-फटे निशान करियर के उच्च पड़ाव के दौरान परिश्रम का संकेत देते हैं।
– भाग्यरेखा से निकलती हुई शाखाएं करियर के लिए शुभ मानी जाती हैं। जिसकी हथेली पर इस तरह के निशान होते हैं वह नौकरी में प्रमोशन पाता है।
– अगर एक शाखा भाग्यरेखा से बुध पर्वत की ओर और दूसरी शाखा बृहस्पति पर्वत की ओर जा रही हो तो व्यक्ति संचार और व्यापार के क्षेत्र में खूब तरक्की करता है।
