Guruwar Ke Upay : ज्योतिष शास्त्र अनुसार सप्ताह के किसी न किसी दिन का संबंध ग्रह और देवता से माना जाता है, जैसे सोमवार के दिन का संबध चंद्र देव और भगवान शिव, मां दुर्गा से माना जाता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं गुरुवार के दिन बारे में, जिसका संबंध गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु से माना जाता है। इसलिए गुरुवार को भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की विशेष पूजा- अर्चना का जाती है। वहीं ज्योतिष में कुछ ऐसे उपायों वर्नण मिलता है जिनको करने से धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही भगावन विष्णु और गुरु ग्रह की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

करें दवाई और धार्मिक पुस्तक का दान

गुरुवार के दिन जरूरतमंद या गरीब लोगों को दवाइयांं औ धार्मिक पुस्तक का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। वहीं भगवान विष्णु की कृपा रहती है। 

करें पीली मिठाई और केले का दान

गुरुवार के दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को पीले रंग के फल और मिठाई दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को नौकरी और कारोब में चल रही समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही, जीवन में खुशहाली आने लगती है। वहीं अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनते हैं। 

सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

यदि आपका कोई जरूरी काम नहीं बना रहा हो तो  गुरुवार के दिन स्नान के बाद चने की दाल, हल्दी, नमक, पीले वस्त्र, केला, पीले फूल, कांसे के बर्तन, सोना आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करें। आपको लाभ होगा और जरूरी कार्य में सफलता मिलेगी।

पीले वस्त्र का करें दान

गुरुवार के दिन किसी पंडित, पुजारी या साधु को पीले वस्त्र दान करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही धन आगनम के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही गुरुवार को पीले वस्त्र दान करने से व्यक्ति को भगवान विष्णुजी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले रंग के अन्न दान करें। गुरुवार के इस उपाय को करने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025