Guruwar Ke Upay: वैदिक ज्योतिष अनुसार सप्ताह में हर दिन का संबंध किसी न किसकी ग्रह और भगवान से होता है। जैसे शनिवार के दिन का संबंध शनिदेव से माना जाता हैं। इस दिन शनि से संबंधित उपाय और आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं गुरुवार के दिन के बारे में, जिसका संबंध गुरु बृहस्पति और विष्णु भगवान से माना जाता है। इस दिन श्रीहरि की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लोगों के बिगड़े काम बन जाते हैं। वहीं यहां हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको गुरु बृहस्पति के साथ मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
मान- सम्मान प्राप्ति के लिए
मान- सम्मान और प्रतिष्ठा पाने के लिए गुरुवार के दिन अपने घर के आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में घी का एक दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर अग्नि देव को प्रणाम करें। ऐसा करने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। साथ ही वास्तु दोष से मुक्ति मिलेगी।
करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की
गुरुवार के दिन स्नान करते समय पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से धन में वृद्धि के योग बनते हैं। साथ ही करियर और व्यवसाय में उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं।
सुख- समृद्धि की होगी प्राप्ति
गुरुवार के दिन जब बृहस्पति देव और भगवान विष्णु की आराधना करें। साथ ही केले के वृक्ष की पूजा जरूर करें। साथ ही केले के वृक्ष में जल और पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं। ऐसा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनते हैं।
गुरु दोष से मिलती है मुक्ति
अगर जन्मकुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब हो तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करें। साथ ही माथे पर भी केसर और चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही गुरु दोष से मुक्ति मिलती है।
गुरुवार को नहीं करें ये काम
गुरुवार के दिन सिर, दाढ़ी आदि के बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसके साथ ही नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही कपड़ों को धोना चाहिए। वहीं अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में दरिद्री छा सकती है।
