वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि के साथ- साथ ही नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 31 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों से जुड़े लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कुछ नई जिम्‍मेदारियां भी मिल सकती हैं। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं आपको इस समय समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही जो बेरोजगार लोग हैं उनको नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त हो सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी होगी और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे, उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही  कारोबार में आय के नए रास्‍ते खुलेंगे और नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस अवधि में आपको नौकरी में किसी दूसरे स्‍थान से अच्‍छा प्रस्‍ताव मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024