Guru Varun Kendra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को नवग्रह में खास स्थान दिया गया है। देवताओं के गुरु होने के साथ-साथ बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, नीति, सुख- समृद्धि, अध्यात्म, मोक्ष आदि का कारक माना जाता है। गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब एक साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। गुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। जहां पर किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर विशेष दृष्टि पड़ती रहेगी, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही गुरु बृहस्पति वरुण के साथ संयोग करके केंद्र योग का निर्माण करने वाले हैं। वरुण और गुरु के संयोग के केंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

इस सप्ताह बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 जून को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर गुरु और वरुण एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के निर्माण होने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-वरुण का केंद्र योग कई क्षेत्रों में अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल हो सकती है। भाई बंधुओं के साथ आपके संबंध अच्छे बन सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है। इस अवधि में निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-वरुण का केंद्र योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को तेजी से खर्चों में कमी आ सकती है। करियर के क्षेत्र में उन्नति आ सकती है। आपके काम की सराहना की जा सकती है। सहकर्मियों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही पैसों का तंगी से छुटकारा मिलेगा और भविष्य के लिए धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए वरुण-गुरु का केंद्र योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में अब सफलता हासिल हो सकती है। पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो सकती है। कामों में आ रही रुकावटें कम हो सकती हैं। कहीं रुके या फिर फंसे हुए धन की रिकवरी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। संतान पक्ष की ओर से चली आ रही परेशानी भी समाप्त हो सकती है।

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )
शनि के गोचर का सिंह राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Leo Zodiac )

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें