Jupiter Vakri In Mithun 2025: वैदिक पंचांग के मुताबिक ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। साथ ही वह कभी अपने मित्र की राशि में प्रवेश करते हैं तो कभी शत्रु राशि में, आपको बता दें कि गुरु ग्रह साल के अंंत में मिथुन राशि में वक्री होंगे। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में गुरु ग्रह के वक्री होने का प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर देखने को मिलेगा। मतलब इन राशियों को धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको इस समय भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

गुरु बृहस्पति का उल्टी चाल चलना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं।  इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपके पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी। जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही नेतृत्व की भूमिका में आना या अपने कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान बनाना संभव होगा। प्रतिष्ठा, सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा होगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं गुरु और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025