Jupiter Vakri In Mithun 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक माने जाते हैं। इसलिए गुरु ग्रह की चाल में जब बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह साल के अंंत में मिथुन राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में गुरु ग्रह के वक्री होने का प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर देखने को मिलेगा। मतलब इन राशियों की धन में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

गुरु ग्रह का वक्री होना तुला राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से नवम भाव पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं।  इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।  वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है प्रमोशन आदि के योग भी बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही आप इस दौरान अपनी ज्ञान की बदौलत अच्छा नाम और प्रसिद्धि अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की कमाई में बढ़ोतरी होगी आपको अपनी कमाई से अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025