Guru Vakri Kendra Trikon Rajyog 2025: देवताओं के गुरु होने के साथ-साथ सौभाग्य, संपदा, ज्ञान और सम्मान के ग्रह गुरु 11 नवंबर 2025 को अपनी उच्च राशि कर्क में वक्री हो गए हैं और इस अवस्था में 11 मार्च 2026 तक रहेंगे। इस दौरान दिसंबर मे वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के कर्क राशि में होने से हंस राजयोग के साथ-साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। पराशर ऋषि ने कहा है कि शुभ ग्रह वक्री हो जाए तो उच्च ग्रह के समान बलशाली बन जाता है। ऐसे में गुरु के वक्री होने के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु के कर्क राशि में वक्री होने के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करने से किन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
मीन राशि(Pisces Zodiac)
देवगुरु बृहस्पति इस राशि के दशम भाव यानी केंद्र का भाव के स्वामी होकर त्रिकोण के भाव यानी पंचम भाव में वक्री हुए हैं। ऐसे में बना केंद्र-त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। इसके साथ ही गुरु के वक्री होने पर इस राशि के जातकों को काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। गुरु आपके स्वामी ग्रह हैं और उनके वक्री होने से आपके जीवन में गहराई और आत्मविश्लेषण बढ़ेगा। यह समय कुछ भावनात्मक उलझनों को स्पष्ट करने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत परिलक्षित होगी, लेकिन परिणाम थोड़ा विलंब से मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का उच्च राशि में वक्री होकर केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातक आत्मचिंतन करेंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में रुकावटें आ रही थीं, अब उनमें धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई रणनीतियाँ बनेंगी और पुराने निर्णयों पर पुनर्विचार करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपने पहले कोई निवेश या व्यावसायिक योजना शुरू की थी, तो इस समय उसका पुनर्मूल्यांकन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में भी अब स्थितियां स्पष्ट होने लगेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, हालांकि वाणी में संयम बनाए रखना आवश्यक रहेगा। जो लोग शिक्षा या करियर में बदलाव की दिशा में सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय आत्मविश्वास और स्पष्टता लेकर आएगा। आध्यात्मिक दृष्टि से यह अवधि आपको भीतर से मजबूत बनाएगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होने के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है।इस राशि के लग्न भाव में गुरु वक्री रहेंगे। ऐसे योग से जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है और भविष्य के लिए धन संचय करने के अवसर भी मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा, क्योंकि गुरु बृहस्पति की यह उच्च राशि है, जो भाग्य को मजबूत करती है। इस अवधि में आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। साथ ही, आत्मचिंतन का भाव भी प्रबल रहेगा, जिससे आप अपने कर्मों को सुधारने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कुछ समय के लिए विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन यदि आप संयम और धैर्य बनाए रखें, तो परिस्थितियाँ पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहेंगी।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
