ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वर्तमान में वृषभ राशि में स्थित हैं और वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। साल 2024 में वे 9 अक्टूबर को वक्री हुए थे। वे 119 दिनों तक वक्री स्थिति में उल्टी चाल चलने के बाद 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होंगे। जिससे कुछ राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु का उल्टी चाल चलना वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री अवस्था में संचऱण कर रहे हैं। इसलिए  उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर उल्टी चाल पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं  व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही इस समय आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं। इनकम बढ़ने से लाइफस्टाइल बदलेगा। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो इसमें सुधार होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु ग्रह का वक्री होना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर वक्री अवस्था पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं  आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं। इनकम बढ़ने से लाइफस्टाइल बदलेगा। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो इसमें सुधार होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025