Budh Guru Vakri: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने छठ महापर्व से लेकर कई बड़े त्योहार-व्रत किए जाएंगे। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से भी यह महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह बदल रहे हैं और वक्री हो रहे हैं यानी उल्टी चाल चलेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर को बुध ग्रह वक्री होंगे। जबकि बृहस्पति पहले से ही उल्टी चाल में हैं। इन ग्रहों के बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर ये तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें बुध और गुरु वक्री के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये 3 राशियां।

मेष राशि (Mesh Rashi)

बुध-गुरु का वक्री होना मेष राशि वाले जातकों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। आपके लिए यह महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। काम के दबाव के कारण तनाव हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों की आय में गिरावट देखने को मिल सकती है। पहले किए गए निवेश से भी मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार में घाटा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अपने खर्चों पर काबू रखें।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि वाले जातकों को इस दौरान थोड़ा संभलकर चलना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, वरना इससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पैसों का लेन-देन बिल्कुल न करें। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। सेहत के मामले में भी यह समय ठीक नहीं है। पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं। व्यापारियों को बिना वजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस समय खुद का ध्यान रखें और धैर्य से काम लें।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वालों के लिए भी नवंबर का महीना थोड़ी परेशानियां ला सकता है। नौकरी करने वालों की सैलरी में बढ़ोतरी नहीं होगी। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कर्ज लेने से बचें। कारोबारियों को भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। लव रिलेशनशिप या शादीशुदा जिंदगी में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण परेशानी हो सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में समझदारी से रिश्तों को संभालना होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024