वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्टूबर में गुरु ग्रह वक्री चाल चलने जा रहे हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह वृष राशि में लगभग 12 साल बाद उल्टी चाल चलेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही  आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी होगी और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की भी प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का वक्री होना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कारोबार में आय के नए रास्‍ते खुलेंगे और नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए कार्य पूरे होंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं  इस दौरान अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो भी आपको आगे चलकर अच्‍छा रिटर्न मिलने की उम्‍मीद है। साथ ही इस समय आपकी आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा कार्य- व्यवसाय करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024