Guru Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति को विलासिता, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, धन-वैभव का कारक माना जाता है। इसके साथ ही ये भी धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. क्योंकि ये करीब 13 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में इन्हें पूरे 12 साल एक राशि चक्र करने में लग जाता है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में गुरु का प्रभाव लंबे समय तक रहता है। बता दें कि इस समय गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं 12 अक्टूबर को इसी राशि में वक्री हो गए हैं। गुरु के उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गुरु के उल्टी चाल चलने से किन राशियों को रहना होगा थोड़ा संभलकर…
द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर गुरु वृषभ राशि में वक्री हो रहे हैं। अगले साल 4 फरवरी 2025 की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। मान्यता है कि जब गुरु वक्री होते हैं, तो उनके शुभ परिणामों में कमी देखने को मिलती है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होता है, अगर उनकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो या फिर वह अशुभ हो।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में गुरु द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ी सी मुश्किलें बढ़ सकती है। इसके साथ ही हर काम में किसी न किसी तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही जातक गुप्त शत्रु से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। खर्चों की बढ़ोतरी के कारण मन थोड़ा परेशान हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी सी बिगड़ सकती है। परिवार के साथ किसी न किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए बेकार के गुस्से को करने से बचना चाहिए।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातक बेवजह की परेशानी से घिरे रह सकते हैं। इस राशि में बैठा गुरु आपको अहंकारी बना सकता है। ऐसे में समाज और परिवार के प्रति आपकी उदारता कम होगी, जिसके कारण मान-सम्मान में कमी देखने को मिल सकती है। कार्यस्थल में आप किसी बात पर वाद-विवाद कर सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। जीवन में कोई मुश्किल आ सकती है। इसके साथ ही अपने क्रोध, अहंकार को थोड़ा कम रखने की कोशिश करें, क्योंकि इससे आपके बेकार में दुश्मन बढ़ सकते हैं। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।