Jupiter Retrograde 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है, क्योंकि वह एक राशि में पूरे एक साल रहते हैं। ऐसे में दोबारा उस राशि में आने में पूरा 12 साल का वक्त लगता है। इस समय गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं, एक मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर वह वक्री अवस्था में भी जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर गुरु वृषभ राशि में वक्री हो रहे हैं।  इसके बाद उनकी यह चाल अगले वर्ष 4 फरवरी 2025 की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट में बदलेगी। गुरु के उल्टी चाल चलने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है। आइए जाते हैं गुरु के वृषभ राशि में वक्री होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

गुरु बृहस्पति इस राशि एकादश भाव में वक्री हो रहे हैं। इस राशि में गुरु नवम और षष्ठी भाव के स्वामी है। ऐसे में गुरु के वक्री होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आपके महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों की ओर आप अधिक बढ़ेंगे। इसके साथ ही इन कामों में आप अधिक खर्च भी करेंगे। लेकिन आपको साल के अंत में खूब धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

गुरु इस राशि के सप्तम भाव में वक्री होने वाले हैं। गुरु के वक्री होने से इस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। लेकिन थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपको नुकसान करा सकती है। इसके साथ बिजनेस में थोड़ी सी पूंजी लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे आपको तुरंत लाभ न मिले। लेकिन आने वाले सय में खूब पैसा देगा। इसके साथ ही आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। वक्री अवस्था में भी गुरु आपको हर कार्य में सफलता दिला सकते हैं। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों की बात करें, तो गुरु वक्री अवस्था में षष्ठ भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवन के कई कष्ट दूर हो सकते हैं। बिजनेस की बात करें, तो लंबे समय से रुकी हुई डील अब आपको मिल सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024