Guru Vakri In Taurus: नवग्रहों में से गुरु बृहस्पति को सबसे ज्यादा भाग्यशाली और शक्तिशाली माना जाता है। शनि के बाद गुरु बृहस्पति सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें राशि चक्र करने में पूरी 12 साल का वक्त लग जाता है। लंबे समय तक एक ही राशि में रहने के कारण इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर लंबे समय तक होता है। बृहस्पति को नवग्रहों का देवता माना जाता है। इसके साथ ही इस ग्रह को अध्यात्म, शिक्षा, संतान, स्वास्थ्य, ज्ञान, सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है और इस राशि में साल 2025 तक रहने वाले हैं। ऐसे में वह समय-समय पर अस्त-उदय होने के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होंगे। बता दें कि अक्टूबर माह में गुरु वक्री होने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के वक्री होने से किन राशियों को मिलने वाला है सबसे अधिक लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री हो जाएंगे और अगले साल 4 फरवरी 2025 की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट में मार्गी हो जाएंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु इस राशि के बारहवें भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अधिक लाभ मिलने वाला है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। कमाई के नए स्त्रोतखिलेंगे। इसके साथ ही आप भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग से अपने काम को सुचारू रूप से करने में कामयाब हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपके निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को कई अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बृहस्पति दूसरे और पंचम भाव का स्वामी है और वह सातवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये भी अनुकूल साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। करियर में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। करियर में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती है। लेकिन इन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में तुला अष्टम भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छे परिणाम पड़ने वाले हैं। करियर को लेकर चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। अगर आप अपना व्यापार विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश करने से भी आपको कई लाभ मिल सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो प्रेम भावना बढ़ाने में सफल होंगे। इसके साथ ही अपने प्यार को शादी के मंडप तक ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब होंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।