Jupiter Retrograde 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब एक साल में गुरु राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। इसके अलावा इस अवधि में वह अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, संतान, शिक्षा, मान-सम्मान, धार्मिक कार्य, धन, पुण्य आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक बना रहता है। बता दें कि इस समय गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं अक्टूबर माह में वह अपनी स्थिति में बदलाव कर रहे हैं और वह वृषभ राशि में उल्टी चाल यानी वक्री हो जाएंगे। गुरु के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के वक्री होने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 09 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर राशि में वक्री होंगे और 4 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट को उदित हो जाएंगे। ऐसे में 119 दिन कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु लग्न भाव में ही वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में आपका ध्यान अधिक केंद्रित होगा। ऐसे में आप अपने भविष्य का चुनाव खुद के हिसाब से कर सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। तरक्की के साथ-साथ खून धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी उच्च लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही नए पार्टनर के साथ आप अच्छी तरह से बिजनेस कर सकते हैं। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट मिलने के काफी चांसेस बन रहे हैं। आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इसके साथ ही भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। थोड़े से आशावादी रहने की कोशिश करें। आने वाले समय में ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का वक्री होना भाग्य चमका सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि होगी। इस राशि में षष्ठ भाव में गुरु वक्री होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में लंबे समय से चले आ रहे कष्ट समाप्त हो सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के चांसेस नजर आ रहे हैं। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024