Guru Vakri 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति शनि के बाद सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब एक साल रहते हैं। ऐसे में राशि चक्र करने में पूरा 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में वह वह समय-समय पर स्थिति में बदलाव करते हैं। गुरु को नवग्रह में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति में जरा सा बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन में अधिक प्रभाव डालती है। बता दें कि अक्टूबर माह में गुरु की स्थिति में बदलाव होने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर गुरु वृषभ राशि में वक्री हो रहे हैं और 4 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। गुरु के उल्टी चाल चलने से कुछ राशियों के जीवन में कई तरह की मुश्किलें आ सकती है, तो कई राशियों के जीवन में बहार आ सकती है। आइए जानते हैं गुरु के उल्टी चाल चलने से किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में एकादश भाव में गुरु वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर डील हासिल कर सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप अपने दोस्तों या फिर परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। ऐसे में आपका खर्च अधिक होगा। लेकिन ये बेवजह खर्च होने वाला है। लेकिन साल के अंत में आपकी आर्थिक काफी मजबूत होने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों को भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। गुरु के उल्टी चाल चलने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। करियर में खूब तरक्की मिलने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी। धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में गुरु षष्ठ भाव में उल्टी चाल चलने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। आप जिस काम या प्रोजेक्ट में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे। उसमें अब आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपको हर एक कष्ट से निजात मिलेदा। बिजनेस क बात करें, तो आपको अब खूब मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।