Guru Vakri 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि गुरु करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में गुरु को पूरा 12 साल का वक्त एक राशि में दोबारा आने में लग जाता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर लंबे समय तक राशियों पर नजर आता है। बता दें कि इस समय गुरु शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान है और साल 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। लेकिन वह समय-समय पर अस्त, उदय और वक्री, मार्गी होते हैं। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में मौजूद है। वहीं अक्टूबर माह में इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। गुरु के उल्टी चाल चलने से इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं गुरु के वक्री चाल चलने से इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री हो जाएंगे और अगले साल 4 फरवरी 2025 की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट में मार्गी हो जाएंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के अष्टम भाव में गुरु उल्टी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। लंबे समय से व्यापार में जो परेशानियां चल रही थी वो अब समाप्त होगी और खूब सफलता के साथ धन लाभ होगा। अगर व्यापार को बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करने से आपको खूब लाभ मिलने वाला है। शेयर मार्केट, सट्टे बाजी में भी निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में गुरु वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पदोन्नति के साथ अच्छी वेतनवृद्धि भी हो सकती है। व्यापार में भी कोई बड़ा डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। विदेश यात्रा का भी सौभाग्य मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। विदेशी स्रोतों से अच्छी कमाई हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि(Leo Zodiac)

इस राशि के दसवें भाव में गुरु उल्टी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपको काम से सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होदी। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में बदलना लाभकारी होगा। कार्यस्थल नमें आपके काम की तारीफ की जाएगी। इसके साथ ही उच्च अधिकारी भी प्रसन्न हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रूका हुआ प्रोजेक्ट अब आपको मिल सकता है। संतान की ओर से खुशियां मिल सकती है। इसके साथ ही पैसों की बढ़त होगी। रिश्ते भी अच्छे रहने वाले हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024