Jupiter Retrograde 2024: ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को देवताओं के गुरु होने का दर्जा दिया गया है। ऐसे में गुरु नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। गुरु को विलासिता, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि आदि का कारक माना जाता है। इसके साथ ही गुरु के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक रहता है, क्योंकि वह करीब एक बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में जरा सा भी बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालती है। बता दें कि गुरु बृहस्पति जल्द ही वृषभ राशि में वक्री होने वाले हैं। गुरु के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के उल्टी चाल चलने से किन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर गुरु वृषभ राशि में वक्री हो रहे हैं। अगले साल 4 फरवरी 2025 की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद मार्गी हो जाएंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के षष्ठ भाव में गुरु रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।बिजनेस में भी लाभ मिले वाला है। आपके द्वारा निवेश किए गए धन में अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कार्यस्थल में गुरु की कृपा से हर कोई आपके काम की तारीख करेंगे। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी या फिर पदोन्नति मिल सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है। करियर में तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। सुख-समृद्धि से भरपूर रहेंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को उनके काम की तारीख मिलेगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ-साथ पदोन्नति मिल सकती है। जीवन से आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। व्यापार में कई चुनौतियां आ सकती है। लेकिन इन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। संतान की ओर से भी खुशियां मिल सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।