Jupiter Vakri In Mesh 2023: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को एक सात्विक ग्रह माना गया है। साथ ही गुरु ग्रह ऐश्वर्य, वैभव, आध्यात्म, ज्योतिष, गुरु, समृद्धि, ज्ञान और शिक्षा के दाता है। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 4 सितंबर को गुरु ग्रह वक्री होने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु बृहस्पति का वक्री होना कर्क राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्र होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र और करियर में ग्रोथ मिल सकती है। साथ ही परिवार में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और पिता-पुत्र के बीच में संबंध पहले से काफी बेहतर होंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही व्यापारी अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में कामयाब रहेंगे। वहीं आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी रूचि इस अवधि में धर्म- कर्म के काम में बढ़ सकती है। वहीं आप जो भी नया प्रॉजेक्ट शुरू करने वाले हैं उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। साथ ही इस इस समय प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मतलब प्राइवेट या सरकारी नौकरी मिल सकती है। वहीं आप काम- कारोबार से संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु ग्रह का उल्टी चाल से चलना मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। वहीं आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति होगी। गुरु की कृपा से आपके धन में इजाफा होगा। वाणी में आपके प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
