वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवग्रहों में बृहस्पति देव को सर्वश्रेष्ठ और शुभ माना जाता है। बृहस्पति देव को शिक्षा, धन, वैवाहिक जीवन आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जिस जातक की कुण्डली में गुरु मजबूत होते हैं उनका जीवन खुशियों से भरा होता है। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति मीन राशि में वक्री हुए थे और अब 24 नवंबर 2022 को गुरु इस राशि में गोचर करेंगे। बृहस्पति का वक्री होना जहां कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा, वहीं कुछ के जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी आएंगे।

वृष राशि : धन के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला परिणाम देगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन ख़र्चों में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। यदि आप व्यवसायी हैं तो अपने व्यापार की योजना बहुत ही सोच-समझकर बनाएं अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की जरूरत है।

मिथुन राशि : प्रोफेशनल तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। इस दौरान आपके काम में रुकावटें भी आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को मिला-जुला लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बेहतर होगा कि आप इस दौरान जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें। दाम्पत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी।

कर्क राशि : पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहेगा। आप अच्छा वित्तीय लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति की प्रबल संभावना है। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से संबंधित लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विपत्ति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि : इस दौरान ऑफिस का माहौल बहुत अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। आपको न तो बड़ा फायदा होगा और न ही आपको कोई नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति मजबूत हो सकती है। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ से धन कमाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी।