Guru Rise 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। कोई भी ग्रह जब सूर्य के करीब आ जाता है तो वह अस्त हो जाता है और जब सूर्य देव उस ग्रह से दूर चले जाते हैं, तो वह उदय हो जाता है। मतलब अपना प्रभाव छोड़ने लगता है। आपको बता दें कि ज्ञान के दाता गुरु बृहस्पति 23 मार्च को कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए गुरु के उदय होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिन्हें यह समय शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आपके लिए गुरु का उदय होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आफके 11वें भाव में उदित होंगे, जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। धन प्राप्ति के नए मार्ग बन सकते हैं। मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। राजनीति में कोई पद मिल सकता है। 

वृष राशि: आपकी राशि से गुरु दशम भाव में उदित हो रहे हैं, जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। नया व्यापार अगर आप शुरू करना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है, कर सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा। जिससे बॉस आपसे खुश रहेंगे। व्यापार में इस समय आशातीत सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। (यह भी पढ़ें)- Gemology: हीरा पहनने से सुख- समृद्धि आने की है मान्यता, जानिए किन राशि वालों को ये करता है सूट

सिंह राशि: आपकी राशि से गुरु बृहस्पति सप्तम भाव में उदय हो रहे हैं, जिसे साझेदारी और दांपत्य जीवन का स्थान कहा जाता है।इसलिए इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आ सकती है। साथ ही साझेदारी के काम में ग्रोथ हो सकती है। वहीं इस समय आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। साथ ही जो लोग सिंगल हैं उनको इस दौरान शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है। जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनको कोई पद मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए गुरु का उदय होना लाभकारी सिद्ध होगा। (यह भी पढ़ें)- Samudrik Shastra: भौहों की बनावट से पता चल सकते हैं किस्मत के गहरे राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र