Guru Uday 2025: वैदिक पंंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति जुलाई में उदित होंगे। आपको बता दें कि 12 साल बाद गुरु ग्रह मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदय होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नौकरी करने वालों को नए साल में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर भी मिलेंगे। साथ ही  व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति का है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदय होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं भाग्य का जीवन के हर क्षेत्र में साथ मिलेगा, जिससे पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी और उनकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

गुरु बृहस्पति का उदित होना मीन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी।  साथ ही इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025