Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पति का कारक माना जाता है। वहीं गुरु बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि, पैसा और सुख का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जून में ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इस राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह का संयोग जॉब और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से काम- कारोबार के भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। आप अपने करियर से जुड़ी नई योजनाओं पर अमल करेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में फलदायी सिद्ध होगी। साथ ही कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और सूर्य देव का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से सुख और प्रापर्टी के भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।संपत्ति से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता रहेगी। कोई अटका हुआ सौदा पूरा हो सकता है या नया निवेश लाभ देगा। पारिवारिक वातावरण में भी सौहार्द बना रहेगा। वहीं माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।