Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदित और अस्त होकर राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि जुलाई की शुरुआत में गुरु ग्रह मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं, यहां यह सूर्य देव के साथ युति बनाएंगे। वहीं इस युति के बनन से गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशियोंं का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु आदित्य राजयोग का बनना आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता हैं। क्योंकि गुरु और सूर्य आपकी राशि से आय से भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में अच्छा इजाफा हो सकता है। साथ ही धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा, नए साझेदार मिल सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु आदित्य राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही यदि आप किसी योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं, तो अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अच्छा रहेगा। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु आदित्य राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय नौकरी में तलाश लोगों को जॉब मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे करियर में उन्नति होगी। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।