Guru Uday 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी कोई ग्रह उदित या अस्त होता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति जुलाई की में उदित (Jupiter Rise 2025) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों को इस अवधि में अच्छा धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना लाभकारक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपके लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस अवधि में जीवनसाथी के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है और उनके डिसीजन से आपको लाभकारी साबित होगा। साथ ही इस गुरु ग्रह के उदय होने से व्यापारियों को धनलाभ अच्छा होगा। जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से दूसरे स्थान में उदय होंगे। इसलिए आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कारोबारियों को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं इस वक्त आपको पैसे बचाने और धन का निवेश करने में भी सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं।