Guru Uday 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति जुलाई 2025 में मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदय होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नौकरी करने वालों को अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर भी मिलेंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आजीविका से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। विवाह से जुड़ी बातें अब गति पकड़ सकती हैं। यदि अतीत में वैवाहिक जीवन में कोई समस्या थी, तो वह अब हल हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का उदय होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं यदि आप किसी धार्मिक स्थान पर जाना चाहते थे, तो वहां जाने की योजना अब तेजी से आगे बढ़ सकती है। आपको बच्चों से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप लगभग सभी मामलों में अच्छा करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु ग्रह का उदित होना आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान पारिवारिक सुख और स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होता है। इस सावन में भाग्य का दरवाजा खुलेगा, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और पारिवारिक जीवन में तनाव कम होगा। साथ ही इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा।