Guru Uday 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार गुरु बृहस्पति जुलाई में उदय (Jupiter Rise 2025) होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल बाद बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में उदित होंगे। जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े लोगों को धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

धनलक्ष्मी राजयोग तुला राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। गुरु की कृपा से निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलेगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए धनलक्ष्मी राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से दशम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी उन्नति मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस दौरान सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। यदि किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें गति और सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

धनलक्ष्मी राजयोग का बनना मीन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरदीने की सोच सकते हैं। गुरु के प्रभाव से शिक्षा, कला या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपको माता के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025