Guru Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब देवताओं के गुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका असर हर राशि के जातकों के ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा, संतान, दान, पिता-पुत्र संबंध, सुख-समृद्धि पर जरूर पड़ता है। बता दें कि गुरु 22 अप्रैल 2023 को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 27 तारीख को गुरु मेष राशि में ही उदय हो जाएंगे। गुरु के उदय होते ही मांगलिक और शुभ कार्य होना शुरू हो जाएगा। वहीं,ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु के उदय होने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। जानिए गुरु के उदय होने से किन राशियों का हो सकता है भाग्योदय।
गुरु के उदय होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के पहले भाव में गुरु उदय हो रहे हैं। बता दें कि इस राशि में गुरु नौवें भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। देवताओं के गुरु के उदय होने से इस राशि को के करियर में एक नई उड़ान भर सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। बिजनेस में भी काफी लाभ मिलने वाला है। अगर आप बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे है, तो इस समय करना शुभ होगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा भी मिलेगी।
मिथुन राशि
इस राशि में गुरु ग्यारहवें भाव में उदय होने वाले हैं। इस भाव को इच्छा और संतुष्टि का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के पूरे आसार बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन, इंक्रीमेंट मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। बिजनेस की बात करें, तो गुरु का उदय शुभ फल लेकर ही आने वाला है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
कर्क राशि
इस राशि में गुरु दसवें भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर, पद-प्रतिष्ठा में काफी लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। मेहनत करने वालों को खूब सराहना मिल सकती हैं। बिजनेस में लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। लव लाइफ मिली-जुली रहने वाली है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु नौवें भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ के साथ थोड़ी मुश्किलें भी आ सकती हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहने वाली है।
धनु राशि
इस राशि में गुरु पांचवें भाव में उदय हो रहे हैं। इस भाव को बुद्धि, संतान का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में लाभ ही लाभ मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। हो सकता है बिजनेस में थोड़ी सी परेशानी आए, लेकिन समय के साथ सब कुछ ठीक हो सकता है।
मीन राशि
इस राशि में गुरु दूसरे भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है। आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ नजर आ रहा है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।