Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: वैदिक पंचांग के अनुसार गुरु ग्रह को समृद्धि, ज्ञान, धन, ज्योतिष और गुरु का कारक माना जाता है। साथ ही गुरु ग्रह सबसे बड़े ग्रह हैं। साथ हीगुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं आपको बता दें कि गुरु ग्रह 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। साथ ही आय में वृद्धि और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से 11वें स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल होंगे। वहीं नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही निवेश के लाभ के योग बनेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
