Gajlaxmi Rajyog 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। गुरु करीब एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। साल 2025 में वह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पूरे एक साल रहेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति होती रहेगी। ऐसे ही जुलाई माह में गुरु की युति दैत्यों के गुरु शुक्र के साथ होगी। ऐसे में गजलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नया साल 2025 कुछ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं साल 2025 में गुरु और शुक्र की युति होने से बना गजलक्ष्मी योग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही शुक्र 26 जुलाई को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां 21 अगस्त तक रहने वाले हैं। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 26 जुलाई को गुरु और शुक्र की युति हो रही है, जिससे गजलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शुक्र के साथ-साथ गुरु की विशेष कृपा हो सकती है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव, सप्तम भाव और नवम भाव पर होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान संबंधित टेंशन से मुक्ति मिल सकती है और उनका तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम में मन लगने के साथ शिक्षा में अच्छे परिणाम लाने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शुक्र और गुरु की युति एकादश भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जिन चुनौतियां का आप लगातार सामना कर रहे, तो उनसे अब छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। गुप्त धन की भी प्राप्ति हो सकती है। करियर और बिजनेस के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के नवम भाव में गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही संतान की ओर भी कोई खुशी मिल सकती है। संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।

साल के अंत में सूर्य गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। यहां जानें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024