Gajlaxmi Rajyog 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि में आकर गुरु कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकते हैं। लेकिन वहीं जुलाई माह में गुरु की शुक्र के साथ युति हो रही है। 12 साल बाद एक-दूसरे ग्रह से युति से बना गजलक्ष्मी राजयोग कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। आइए जानते हैं गजलक्ष्मी राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

वैदिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दूसरी ओर धन के दाता शुक्र 26 जुलाई को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां 21 अगस्त तक रहने वाले हैं। ऐसे में 26 जुलाई को गुरु और शुक्र की युति हो रही है, जिससे गजलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण एकादश भाव में हो रहा है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। इसके साथ ही आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं या फिर चुनौतियां अब समाप्त हो सकती है। बुध की कृपा से बौद्धिक क्षमता में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि होगी। करियर और व्यापार में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के लग्न भाव में बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल बहो सकती है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकते है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। संतान की भी प्राप्ति के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के दूसरे भाव में शुक्र-बुध की युति होने वाली है। ऐसे में आप धर्म-कर्म में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा निवेश में लगाएंगे। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध मजबूत बन सकते हैं। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन संचय करने में सफल हो सकते हैं।

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।