Panchank Yog 2025: ज्योतिष में बृहस्पति के अधिष्ठाता देवता भगवान शिव माने गए हैं। इसके साथ ही गुरु को देवताओं का गुरु माना जाता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस साल गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चल रहे हैं। जिसके कारण वह इस साल 2 राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय गुरु मिथुन राशि में विराजमान है। लेकिन 18 अक्टूबर 2025 से लेकर 5 दिसंबर 2025 तक वे कर्क राशि में रहेंगे। गुरु के कर्क राशि में आने से किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माम होगा। ऐसे ही दिवाली से पहले गुरु बृहस्पति धन-वैभव के दाता शुक्र के साथ संयोग करके दंशांक योग का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 19 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर गुरु-शुक्र एक-दूसरे से 72 डिग्री पर होंगे, जिससे पंचांक योग का निर्माण होगा। बता दें कि इस समय शुक्र कन्या राशि में विराजमान होंगे। शुक्र वैसे से तो अपनी नीच राशि में विराजमान है। लेकिन गुरु के संयोग से बना दंशांक योग कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति कर्क राशि में आकर हंस राजयोग, केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण किया है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र का पंचांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातक नया घर, वाहन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव कम हो सकता है। इसके अलावा करियर के क्षेत्र में अच्छी खासी उन्नति के साथ-साथ प्रमोशन मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव अधिक हो सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र का पंचांक योग कई मायनों में अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नई सफलता के योग बन रहे हैं। साहस और पराक्रम में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। आप अपनी बातचीत करने की क्षमता से कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। इस आधार पर आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट, ऑर्डर आदि मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। शेयर मार्केट के द्वारा भी आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए पंचांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। गुरु इस राशि में उच्च के होकर सप्तम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में भी अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके साथ ही निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप भविष्य को लेकर कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं।

दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।