Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में तेजी से देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय भाग्य के कारक गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है और जून 2026 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति, कोणीय स्थिति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा। ऐसे में गुरुदेव जल्द ही धन-वैभव के कारक शुक्र के साथ संयोग करके षडाष्टक योग का निर्माण करने वाले हैं। शुक्र-गुरु के संयोग से बना ये योग कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में..
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 19 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर गुरु-शुक्र एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिससे षडाष्टक दृष्टि योग का निर्माण होगा। इससे इन तीन राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। बता दें कि शुक्र इस समय वृश्चिक राशि में और गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक का षडाष्टक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु और पांचवें भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में बंपर लाभ मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में धीरे-धीरे खुशियों की दस्तक हो सकती है। कमाई में तेजी से वृद्धि होगी और भविष्य के लिए आप बचत कर पाने में सफल होंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि में गोचर कुंडली के आठवें भाव में शुक्र और दूसरे भाव में गुरु संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए कई मायनों में षडाष्टक योग काफी लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। षडाष्टक योग के कारण गुरु की आपके ऊपर विशेष कृपा हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपकी अच्छी खास तरक्की मिल सकती है। नौकरी में अपनी मेहनत के बल में खूब सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के कई योग बन रहे हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है।
धनु राशि ( Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र का षडाष्टक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में शुक्र और सातवें भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो मनचाहा काम मिल सकता है। ऐसे में आप मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है और आप मन लगाकर पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील साइन हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। सेहत की बात करें, तो ऊर्जावान रहेंगे।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
