Dhan Lakshmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से काफी शुभ ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है, क्योंकि वह करीब 1 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं और पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। गुरु बृहस्पति को ज्ञान,संतान, बड़े भाई, शिक्षक, शिक्षा, धार्मिक कार्य आदि का कारक माना जाता है। इस समय गुरु की स्थिति की बात करें, तो वह शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन साल 2025 में वह राशि परिवर्तन करेंगे और मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही शुक्र भी साल 2025 में राशि परिवर्तन करके जुलाई माह में मिथुन राशि में पहुंचेंगे जहां दोनों ग्रहों की युति से गजलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं साल 2025 में मिथुन राशि में बना गजलक्ष्मी राजयोग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति की स्थिति की बात करें, तो 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं दूसरी ओर शुक्र की बात करें, तो वह 26 जुलाई को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में जुलाई माह में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो 21 अगस्त तक शुक्र के दूसरी राशि में जाने तक बना रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। शुक्र की कृपा से वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में ग्यारहवें भाव में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु और शुक्र की युति भी अनुकूल साबित हो सकती है। लंबे समय से जिस चिंता में आप पड़े हुए थे, तो साल 2025 में उससे निजात मिल सकती है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आपको वेतन वृद्धि के साथ आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही आप व्यापार में भी खूब लाभ कमा सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई व्यापार संबंधित रणनीतियां अब सफल हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण नौवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिल सकता है। कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। नौकरी में कई नए अवसर मिलने के भी योग बन रहे हैं। आपके काम और लगन को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही आपको खूब धन लाभ भी हो सकता है। आप तेजी से प्रगति की ओर बढ़ेंगे। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।