Guru Shukra Gochar 2025 Parivartan Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र को शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है, जो धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ जीवन में खुशियां लाते हैं। इसके साथ ही कंफर्ट, लग्जरी, प्रेम-आकर्षण, विवाह और दांपत्य सुख के कारक ग्रह माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र अपनी उच्च राशि मीन राशि में विराजमान है। अपने शत्रु ग्रह गुरु की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर गुरु वृषभ राशि में विराजमान है, जिसके स्वामी शुक्र है। ऐसे में दोनों ग्रहों के एक-दूसरे की राशि में होने से परिवर्तन योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दो ग्रह मित्र हो या शत्रु अगर एक दूसरे के घरों में रहना शुरू कर दें तो क्या वे एक दूसरे के घरों को हानि नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि एक-दूसरे की रक्षा करते हैं। इसके अलावा मीन राशि में राहु ग्रह पहले से ही विराजमान है। ऐसे में राहु का बल भी शुक्र को मिलने लगा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु-शुक्र का परिवर्तन राजयोग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…
वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 जनवरी को शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर गए थे, जहां पर 31 मई 2025 तक रहने वाले हैं। वहीं, दूसरी ओर गुरु वृषभ राशि में विराजमान है और 1 मई को राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गुरु-शुक्र का परिवर्तन राजयोग 1 मई तक रहने वाला है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
बता दें कि शुक्र का गोचर आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में है। शुक्र के अपनी उच्च राशि में रहने के साथ गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। गुरु कुंडली के धन भाव में गुरु और शुक्र का परिवर्तन योग बन रहा है। ग्यारहवें भाव में शुक्र का होना वह अति विशिष्ट कारक होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों विदेश से आपको खूब धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। किसी तरह की कोई शत्रुता किसी व्यक्ति से चल रही है, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। छात्रों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। गुरु की दृष्टि आठवें भाव पर पड़ रही है। ऐसे में डूबा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो हर तरह की बाधाएं दूर हो सकती है। आपके काम की सराहना की जाएगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। व्यापार की बात करें, तो तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो कुंडली के तीसरे भाव में वृषभ राशि शुक्र की राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु के शत्रु राशि में गोचर करने के कारण मीन राशि के जातकों को वह लाभ नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब परिवर्तन राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातकों के जीवन में शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई समस्याएं चल रही थी। लेकिन इस राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों को डबल लाभ मिल सकता है। शुक्र के मीन राशि में जाकर परिवर्तन राजयोग बनाने से गुरु के शुभ फल आप को मिलना शुरू हो जाएगा और भाग्य का पूरा साथ मिलना शुरू हो जाएगा। इनकम में कमी के साथ दूसरे खर्च में वृद्धि से अब छुटकारा मिल सकता है। अगर आपका पैसा व्यापार में कहीं अगर फंसा है डूबा है वह पैसा मिलेगा बिजनेस पार्टनर ने चीटिंग की तो अच्छा बिजनेस पार्टनर मिलेगा विवाह में जो देरी हो रही थी वह देरी समाप्त होगी। अच्छा जीवन साथी आपको मिलेगा और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति के साथ पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इसके अलावा वेतन में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। शुक्र और राहु दोनों आपके लग्न के भाव में बैठे हैं। ऐसे में आपका लगाव अपने आप से बहुत ज्यादा बढ़ेगा आपको मानसिक चिंताओं या फिर तनाव से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो आपको काफी मुनाफा हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए परिवर्तन राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र सातवें भाव में विराजमान है। कन्या राशि के लिए शुक्र का गोचर बेहद अनुकूल है। धन भाव के स्वामी होकर के और भाग्य के स्वामी होकर के सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। उच्च राशि में होने के कारण शुक्र मालव्य राजयोग बन रहा है। ऐसे में दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा। बिजनेस,नौकरी में आपको काफी लाभ मिल सकता है। पिछले कुछ समय से नौकरी में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त होगी। इसके साथ ही आपका ट्रांसफर आपके मन मुताबिक स्थान पर हो सकता है। आपके व्यापार का विस्तार होना शुरू हो जाएगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। वाहन, संपत्ति, घर आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही बुध चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में प्रवेश कर गए हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
