Kendra Yog 2025: धन-वैभव, प्रेम-आकर्षण, भोग विलास, विवाह के कारक शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। शुक्र नवंबर माह की शुरुआत में ही अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के तुला राशि में आने से वह मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। वहीं दूसरी ओर किसी न किसी ग्रह से युति या फिर दृष्टि पड़ेगी, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे में ही शुक्र 3 नवंबर को गुरु के साथ संयोग करके केंद्र दृष्टि योग का निर्माण करने वाले हैं। दैत्यों के गुरु और देवताओं के गुरु के इस खास संयोग से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें कि संतुलन और विस्तार के कारक ग्रह बृहस्पति 18 अक्टूबर 2025 से अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में गुरु कुछ राशि के जातकों के जीवन में आने वाली कठिनाईयों से राहत दिला सकते हैं। आइए जानते हैं गुरु-शुक्र के संयोग के बना केंद्र योग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी….

3 नवंबर को सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर शुक्र और गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें कि शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और मालव्य राजयोग का भी निर्माण करेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए केंद्र दृष्टि योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि में गुरु तीसरे और शुक्र सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को यात्रा के माध्यम से काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। भाग्य भाव में गुरु की सप्तम दृष्टि पड़ने से इस राशि के जातकों को किस्मत का काफी ज्यादा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव हो सकता है। इसके साथ ही कई धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। इसके अलावा इनकम के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल हासिल हो सकती है। जो जातक विदेश में नौकरी चाहते हैं, तो उन्हें भी ऑफर आ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपको खूब मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु-शुक्र का केंद्र योग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में शुक्र पांचवें और गुरु दूसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन के मामले में काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। गुरु की दृष्टि कर्म भाव में होने के कारण आपको पदोन्नति, मान-सम्मान के साथ अच्छा पुरस्कार मिल सकता है। व्यापार में भी निवेश करने से लाभ मिल सकता है। आने वाले समय में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। पुराने रोगों और विवादों से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बैठ सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों की कुंडली की बात करें, तो शुक्र आठवें और गुरु पंचम भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति, विरासत में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संगीत, कला से जुड़े जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहने वाला है।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।