Chaturgrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और इनकी स्थितियों में बदलाव के कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती ही रहती है। ऐसे ही वृषभ राशि में जल्द ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है। 1 मई को गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश कर गए थे और अगले साल 2024 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके साथ ही मई माह में गुरु की कई ग्रहों के साथ युति होने वाली है। ऐसे ही मई माह के अंत में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। एक साथ बड़े-बड़े ग्रहों का मिलन होने से कई राशि के जातकों की किस्मत सातवें आसमान पर हो सकती है। आइए जानते हैं वृष राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि में 1 मई को गुरु बृहस्पति प्रवेश कर गए है। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर वृषभ राशि में जाएंगे। इसके साथ ही दैत्यों के गुरु शुक्र 19 मई को सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर और 31 मई को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे 31 तारीख को चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
वृषभ राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लग्न भाग में इस योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस, नौकरी, के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर काफी लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाई-बहनो के साथ लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा या फिर कोई ऐसा तरीका निकलेगा, जिससे परिवार के बीच प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो आपके मेहनत और काम को देखकर आपकी सराहना की जाएगी। आपके काम से उच्च अधिकारी भी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपका इंक्रीमेंट और बोनस की भी बात चल सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश रहे जातकों को लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को भी लाभ मिल सकता है। अपनी बुद्धि और बातचीत के कौशल से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। व्यापार करने वालों को भी मुनाफा मिल सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के एकादश भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये योग अनुकूल साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। आपको वित्त समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही विदेश व्यापार के माध्यम से काम में वृद्धि के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। व्यापार में खूब प्रगति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नए लोगों, नए चीजों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध बनेंगे, जिससे आपको करियर में आगे बढ़ने पर काफी लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के पंचम भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस भाव को ज्ञान और बुद्धि का कहा जाता है। ऐसे में उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगाी। इसके साथ ही नए कौशल में थोड़े पैसे खर्च हो सकते है। लेकिन इसमें आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्ति होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति को लेकर समय आपके साथ होगा। ऐसे में आपको अच्छा खासा इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।