ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इन ग्रहों में शनि, गुरु के साथ-साथ राहु और केतु काफी शुभ माना जाता है।  इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने पर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। साल 2023 में  शनि, गुरु के साथ-साथ राहु ने राशि परिवर्तन किया है। इन ग्रहों का गोचर 2025 तक हर राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं साल 2024-25 तक किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे गुरु-शनि और राहु…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 तक काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि में गुरु अपनी स्वराशि यानी मेष राशि में मई 2024 तक विराजमान रहने वाले हैं। इसके बाद वृषभ राशि में में विराजमान रहेंगे। गुरु के लग्न भाव में होने के कारण मेष राशि के जातकों के रुके काम पूरे होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही शनि के एकादश भाव में होने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।  राहु विदेश यात्रा का योग्य बना रहे हैं। लेकिन इसमें अधिक खर्च भी हो सकता है। इसके साथ ही किसी छिपे हुए शत्रु के बारे में आप जान सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

साल 2025 तक वृषभ राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। शनि कर्म क्षेत्र में रहेंगे। ऐसे में करियर में उन्नति होगी। कई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। जिन्हें आप कड़ी मेहनत से करेंगे और उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। इसके साथ ही गुरु व्यय भाव में रहेंगे। ऐसे में वाहन, संपत्ति, घर आदि में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। शनि की कृपा से आपको लाभ ही लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।  

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों को भी 2024-25 में खूब लाभ मिल सकता है। शनि आपकी राशि में सप्तम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस में अपार सफलता मिलने के आसार है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकते है। इसके साथ ही आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मई 2024 में वृषभ राशि में गुरु के दशम भाव में आने से खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए गए मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। गुरु के भाग्य भाव में होने से आप भाग्यशाली होंदे। इसके साथ ही धार्मिक या फिर विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही राहु आपको आकस्मिक धन लाभ के साथ कर्ज से छुटकारा दिलाएंगे। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।