Guru Ke Upay: ज्योतिष में गुरु को बहुत सात्विक ग्रह माना जाता है। साथ ही गुरु को करियर और उन्नति का कारक भी माना गया है। इसलिए कुंडली में गुरु ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती हैं। माना जाता है कि उच्च शिक्षा, अपार धन और सुखी गृहस्थ जीवन जीने के लिए भगवान बृहस्पति देव की कृपा का होना बहुत जरूरी है।
आपको बता दें गुरु ग्रह 22 फरवरी को अस्त हुए थे, जिसके बाद गुरु ग्रह 23 मार्च को कुंभ राशि में उदय हुए हैं। मान्यता है अगर गुरु ग्रह सकारात्मक हैं तो व्यापार और जॉब में प्रमोशन मिलने में आसानी रहती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से करियर और व्यापार में सफलता हाथ लग सकती है।
केसर का लगाएं तिलक:
अगर आप व्यापार और करियर में तरक्की पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन माथे पर केसर का तिलक लगाना शुरू कर दें, ऐसा करने से आज्ञा चक्र तो एक्टिव होता ही है। साथ ही गुरु ग्रह बलवान भी होते हैं। साथ ही आप गरीबों और जरूरतमंदों में बादाम और नारियल भी बांट सकते हैं।
गुरुवार के दिन करें ये उपाय:
गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति या जो गुरु आपने बनाएं हैं उनकी फोटो पीले कपड़े में विराजित करके। उनको पीले पुष्प, पील चंदन, पीली मिठाई और केले के फल अर्पित करें। ऐसा करने से गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों का महापरिवर्तन: अप्रैल में 9 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग
केले के पेड़ की करें पूजा:
बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ की जड़ में पानी डालें। साथ ही चने की दाल, हल्दी, गुड और मुनक्का भी अर्पित करें। तेल का दीपक जलाकर केले की जड़ की पूजा करें। भगवान विष्णु की पूजा करें। ये उपाय इंटरव्यू देने जाने से पहले भी कर सकते हैं।
ये उपाय भी दिला सकते हैं सफलता:
हर गुरुवार के दिन पीला भोजन करना चाहिए। गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति देव का ध्यान करके पीले रंग का धागा कलाई में बांधें। महिलाएं यह धागा बाएं हाथ में पहनें। पुरुषों को पीला धागा दाहिनें हाथ में पहनना चाहिए। गुरुवार के दिन हल्दी या चंदन का तिलक जरूर लगाएं। बृहस्पतिवार के दिन गाय को पीला भोजन कराएं। यह केला, लड्डू, गुड और पपीता हो सकता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े का दान करें। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: अगर हाथ में हों ये रेखाएं और निशान तो मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र