Jupiter Transit September 2021: ज्योतिष अनुसार गुरु का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। गुरु धनु और मीन राशियों के स्वामी ग्रह हैं। ये कर्क राशि में उच्च के तो मकर राशि में नीच के माने जाते हैं। इस ग्रह को भाग्य और सम्मान प्राप्ति का मुख्य कारक ग्रह माना जाता है। गुरु का गोचर नए अवसर लेकर आता है। गुरु 14 सितंबर को 11.43 AM से मकर राशि में गोचर करना शुरू करेगा और 21 नवंबर तक इसी राशि में रहेगा। जानिए किन राशि वालों के धन मामलों के लिए ये गोचर अत्यंत ही लाभकारी साबित होना वाला है।

मेष:
आपका कोई बड़ा सपना सच हो सकता है। कार्य में तरक्की के योग बनेंगे।
आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।
यात्रा से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
नौकरी और बिजनेस में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना है।
भविष्य की योजनाओं पर बेहतर तरीके से काम करेंगे।

वृषभ:
इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा।
नौकरी वाले जातकों पर गुरु की विशेष कृपा रहेगी।
पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।
आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।
कार्यक्षेत्र में नाम प्रसिद्धि और सम्मान मिलेगा।
आय के स्रोत भी मिल सकते हैं।

कर्क:
इस दौरान सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वेतन में वृद्धि की प्रबल संभावना है।
किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है।
कारोबारियों के लिए भी ये गोचर लाभकारी रहेगा।
बिजनेस में विस्तार करेंगे। (यह भी पढ़ें- 14 सितंबर से मकर राशि में शनि-गुरु होंगे साथ, जानिए इन ग्रहों की युति का क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव)

कन्या:
कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी।
वरिष्ठों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।
निवेश में आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे।
संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।
कड़ी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के जातक माने जाते हैं काफी साफ दिल, मन में नहीं रख पाते कोई बात)

धनु:
निवेश से इस दौरान लाभ कमा सकते हैं।
धन की बचत के लिए समय अनुकूल है।
व्यापारियों के लिए ये गोचर विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।
निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।
नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।

मीन:
इस गोचर के दौरान लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे।
आय के विभिन्न स्रोतों को उत्पन्न करने में आप सक्षम होंगे।
निवेश से आपको लाभ मिलेगा।
आपको कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।