Guru Planet Transit In Pisces : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी गुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो गुरु बृहस्पति के गोचर का असर ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान, पिता- पुत्र संबंध पर पड़ता है। इसके साथ ही राशियों पर भी गुरु बृहस्पति के गोचर का असर देखने को मिलता है। आपको बता दें गुरु ग्रह ने 12 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। जो इनकी प्रिय राशि मानी जाती है। इसलिए इस गोचर का विशेष प्रभाव 3 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं और उनको क्या लाभ हो सकता है।

वृष राशि: गुरु बृहस्पति के गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकिआपकी गुरु बृहस्पति ने आपकी राशि से 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में विशेष बढ़ोतरी होगी। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल होंगे। वहीं व्यापार में भी जबरदस्त धनलाभ देखने को मिल सकता है। साथ ही सभी राज सुख इस दौरान आपको प्राप्त होंगे। वहीं इस समय किसी व्यावसायिक डील में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। वहीं जो लोग नया व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल  है। वह शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपके 8वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस दौरान जो लोग शोध से जुड़े हुए हैं उनको ये समय शानदार रहने वाला है। आप लोग एक हीरा या पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

मिथुन राशि: गुरु बृहस्पति के गोचर करते ही आप लोगों को किस्मत का साथ मिलता दिख रहा है। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपके दशम स्थान में प्रवेश किया है। जिसे नौकरी, कारोबार और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही इस समय आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकती है। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नए व्यावसायिक संबंध बनने से मुनफा हो सकता है और कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, कथावाचक, फिल्म लाइन, टीचर और मीडिया के फील्ड से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शुभ फलदायक रहने वाला है। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यरत्न साबित हो सकता है।

कर्क राशि: गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि राशि से गुरु ग्रह ने नवम स्थान में संचरण किया है। जिसे में भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे। वहीं इस समय आप कारोबार के सिलसिले से छोटी- बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभप्रद साबित हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट, अनाज से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को यह समय लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।

वहीं गुरु बृहस्पति आपके छठे स्थान के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको शत्रुओं पर विजय हासिल हो सकती और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी । आप लोग इस समय एक मून स्टोन या सुनहला रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकते हैं।