Guru Rashi Parivartan 2021 November: गुरु ग्रह ज्योतिष में लाभ प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। वहीं कुछ राशि वालों के लिए ये गोचर परेशानियां बढ़ा सकता है। यहां आप जानेंगे किन 4 राशि वालों को इस गोचर से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

मेष: इस राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शुभ साबित होगा। करियर में जबरदस्त सफलता देखने को मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके अंदर भरपूर मात्रा में उत्साह रहेगा। नए दोस्त बनेंगे। नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। अन्य माध्यमों से भी धन की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ये गोचर काफी शुभ साबित होगा।

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का गोचर शुभ साबित होगा। आपको अपने हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं उन्हें भी नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा से धन लाभ होने की उम्मीद है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु: आपके भाग्य में वृद्धि होगी। सफलता के द्वार खुलेंगे। ये राशि परिवर्तन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए दोस्त बनेंगे। हर काम में परिवार वालों का साथ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। (यह भी पढ़ें- Rashifal 2022: साल 2022 में ये 4 राशि वाले नौकरी में कर सकते हैं बदलाव, बन रहे वेतन वृद्धि के शुभ संयोग)

मकर: इस राशि वालों को करियर में लाभ प्राप्त होगा। प्रमोशन हो सकता है। सैलरी में भी इजाफा होने की उम्मीद रहेगी। जिन जातकों ने नौकरी के लिए प्रस्ताव दे रखे हैं उन्हें कंपनी से कॉल आ सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की बॉस तारीख करेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में भी लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- साल 2022 में शनि की क्या रहेगी स्थिति? किस राशि पर चलेगी शनि ढैय्या तो किस पर शनि साढ़े साती)